फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर गैरसंचारी और जानलेवा बीमारी : डॉ. मान

Sun, 04 Feb 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम।  संवाद
विज्ञापन
उचाना। नागरिक अस्पताल उचाना में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जेके मान ने की।
विज्ञापन

डॉ. मान ने बताया कि कैंसर एक गैरसंचारी और जानलेवा बीमारी है। विश्व कैंसर दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष इसलिए किया जाता है ताकि विश्व में एक ही दिन लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। जांच से शीघ्र-अतिशीघ्र पहचान, उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रेरित किया जा सके। भारत में मुख्य रूप से तीन प्रकार के कैंसर लोगों में ज्यादा पाए जाते हैं। इनमें स्तन, गर्भाशय एवं मुंह के कैंसर शामिल हैं। तंबाकू का सेवन, शराब एवं सिगरेट का अत्यधिक सेवन, मोटापा, इंफेक्शन, खराब लाइफ स्टाइल, शारीरिक गतिविधियों की कमी इत्यादि कैंसर के मुख्य कारण हैं। कार्यक्रम में डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. गीता, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, राज सिंह, कविता देवी, सत्यवान वर्मा मौजूद थे।

04जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें