फोटो 25जेएनडी29-कनाडा प्रवास के दौरान भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए राज्य सूचना आयुक्त कर्मव
जींद। हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कनाडा प्रवास के दौरान नीति-निर्माताओं, राजनेताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों और भारतीय मूल के लोगों से संवाद कर भारत की आर्थिक प्रगति और हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत अब तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया की समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनने की क्षमता भी रखता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जन-धन, मुद्रा, यूपीआई, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने आमजन को विकास से जोड़ा है। सैनी ने जींद-सोनीपत रेलखंड से जुड़ी स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा उद्योग, विनिर्माण और आधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कनाडा के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का निमंत्रण देते हुए कहा कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, तकनीक, विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कनाडा में बसे भारतीय मूल के लोगों को दोनों देशों के बीच सेतु बताया। संवाद