फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
20जेएनडी01-शहर के किराना की दुकान पर नमूने लेते हुए खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी योगेश कादयान। स्रोत
विज्ञापन
जींद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में मिलावट और खाद्य गुणवत्ता की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने भिवानी रोड, रेलवे रोड और नरवाना रोड पर स्थित विभिन्न दुकानों और फूड प्वाइंट्स पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जांच अभियान के तहत टीम ने वेज मोमोज, वेज नूडल्स व टमाटर सॉस और अन्य खाद्य पदार्थ के नमूनों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया। चेतावनी दी कि यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कादयान ने बताया कि विभाग के आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें