20जेएनडी18-दुकानदार को डस्टबिन का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार को पटियाला चौक आसपास एरिया में स्वच्छता अभियान चलाया। सेव संस्था द्वारा चलाए गए 448 वां अभियान था। इसकी अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र नाडा ने की। इस दौरान सदस्यों ने रोड पर पड़े कूड़े कचरे को उठाते हुए लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। सदस्यों ने कहा कि हम सभी ने कूड़ा डस्टबिन में ही डालने की आदत होनी चाहिए। हम यह मान लेते हैं कि यहां पहले से कूड़ा डाला हुआ है तो हम भी वहीं पर कूड़ा डाल देते हैं। यदि हम वहीं कूड़ा डालते रहे तो स्वच्छता कैसे आएगी और कूड़ा वहां बढ़ता रहेगा। इसीलिए हर आदमी ने कूड़ा केवल मात्र डस्टबिन में ही डालना चाहिए।