जींद। एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने बुधवार को 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राजेश कुमार गोयत ने बटालियन की कार्यप्रणाली विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में चल रही एनसीसी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ब्रिगेडियर विकास ने आशा व्यक्त की कि सभी कैडेट्स सही प्रशिक्षण हासिल करके देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे तथा एनसीसी गतिविधियों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना मुकाम हासिल करेंगे। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को अपना काम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मेजर जयभगवान दलाल, लेफ्टिनेंट पंकज, संजय भारद्वाज, हरेंदर भारद्वाज, मुकेश कुमार, सूबेदार सुरेंदर मौजूद थे।