24जेएनडी07: खुंगा कोठी में आयोजित एनसीसी शिविर में परेड करते केडेटस। स्रोत : कैडेट्स
जींद। 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एटीसी-126 कैंप के छठे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप के सुबह के सत्र में कैडेट्स को फुट ड्रिल, आर्म ड्रिल, ड्रोन ऑपरेशन, सेक्शन फार्मेशन और इंटर ग्रुप प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही विशेष कैंप क्लास में कैंप कमांडर की ओर से रेगिस्तानी, पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कैडेट्स को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को फायरिंग पोजीशन, पर्सनल हाइजीन, कैंप हाइजीन, ग्रुप डिस्कशन और टेंट पिचिंग की बारीकियां भी सिखाई गईं। संवाद