फोटो 4 नरवाना। एनसीसी कैडेट्स परेड करते हुए। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान नरवाना में आंध्र हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप में सोमवार को कैडेट्स को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक परेड करवाई गई। सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेट्स ने हथियारों के साथ परेड का अभ्यास किया, जबकि जूनियर कैडेट्स ने फुट ड्रिल में हिस्सा लिया। इसके बाद नक्शा अध्ययन, हथियार प्रशिक्षण, बैटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट का अभ्यास करवाया गया। कैडेट्स को रेंज सुरक्षा और युद्ध जैसी परिस्थितियों में फील्ड सिग्नल के माध्यम से आदेश देने की जानकारी दी गई। मेजर सुरेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया के लाभ और नुकसान बताए। संवाद