सफीदों। बहादुरपुर गांव से चोरों ने खेत में लगे पांच ट्यूबवेल से केबल चोरी कर लिए। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बहादुरपुर गांव निवासी जगजीत ने कहा कि उसने तीन ट्यूबवेल लगाए हुए थे। चोरों ने 16 मार्च की रात में ट्यूबवेल की 22, 36 और 54 फीट की केबल काट ली। साथ ही पास लगते प्रताप सिंह के खेत में लगे दो ट्यूबवेल के 26 और 42 फुट के केबल काट लिए। सफीदों थाना पुलिस ने जगजीत की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद