फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो दिवसीय नरवाना दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 6 और 7 जुलाई को दो दिवसीय नरवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कैबिनेट मंत्री बेदी छह जुलाई को सुबह 10 बजे नरवाना स्थित एसडी महिला कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं इसी दिन शाम पांच बजे गांव हंसडहैर में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। मंत्री बेदी 7 जुलाई को सुबह 10 बजे स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित नगर परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें