फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 24 घंटे बाद भी बस अड्डे में भरा बारिश का पानी

Mon, 04 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद, नरवाना। नरवाना क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बाद दूसरे दिन रविवार को भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। शहर की सड़कों तथा कॉलोनियों में रविवार को भी बारिश का पानी जमा रहा। इसके चलते शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने कई जगह बरसाती पानी निकालने के लिए पाइप डाली गई थी, लेकिन ज्यादा पानी होने के चलते उससे समय पर पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को नरवाना क्षेत्र में 100 एमएम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। शनिवार को दोपहर बाद हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई, जो मूसलाधार में बदल गई। साथ ही आसमान से ओले भी बरसने लगे। इसके बाद किसानों के चेहरे भी मुरझा गए। उसके बाद रातभर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। अगली सुबह खेतों मेें नजर पड़ी तो लहलहाती हुई गेहूं की फसल बिछी हुई दिखाई दी।

वहीं नरवाना में बस स्टैंड परिसर के अंदर पानी घुस गया जो 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं निकला है।यात्री बस को पकड़ने के लिए स्टैंड के बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहे। यात्रियों और बसों के बाहर खड़ा होने से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें