फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी खाटू श्याम जाने वाली बस

विज्ञापन
जींद बस अड्डे का फोटो जहां से खाटू श्याम के लिए बस सप्ताह में तीन दिन रवाना होगी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। खाटू श्याम धाम जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने सप्ताह में तीन दिन बस चलाने का निर्णय लिया है। यह बस जींद से मंगलवार, वीरवार व शनिवार को जाएगी जो अगले दिन खाटू श्याम से वापस चलेगी। पिछले सप्ताह 13 अगस्त को रोडवेज जीएम अशोक कौशिक ने खाटू श्याम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जींद से खाटू श्याम का किराया 365 रुपये है। अब रोडवेज ने तीन दिन बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन बस चलने से यात्रियों को काफ ी फ ायदा होगा, क्योंकि क्षेत्र से काफ ी लोग खाटू श्याम जाते हैं और जींद से खाटू श्याम के लिए कोई ट्रेन भी नहीं है। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आग्रह पर खाटू श्याम के लिए बस शुरू करवाने के लिए पिछले दिनों परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जींद डिपो के रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक को निर्देश दिए थे।
होली के दौरान लगता है मेला
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम को भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर स्थित जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मन्नत पूरी करते हैं। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वह पांडू पुत्र भीम के पौत्र थे। खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान खाटू श्यामजी का मेला लगता है। इस मेले में देश-विदेश से भक्तजन बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें