फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बंटी हत्याकांड... ग्रामीणों का प्रदर्शन, सीआईए को सौंपी जांच

Tue, 22 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पेगां गांव में छह अक्तूबर को प्लॉट में सोने गए युवक का अपहरण कर मारपीट करने और उपचार के दौरान हुई मौत के मामले की जांच एसपी जींद ने सीआईए-2 को सौंप दी है। अब मामले की जांच अलेवा पुलिस नहीं करेगी।
विज्ञापन

पेगां के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपने के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया था। वह प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें एसपी के पास भेज दिया गया। इसके बाद एसपी सुमित कुमार ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
बंटी की मां सुदेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। वे बार-बार धमकी दे रहे हैं कि उन्हें तो जेल जाना ही है, इसलिए उनके पूरे परिवार को जान से मारकर जाएंगे। उसे तथा उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। सुदेश का कहना है कि उनके बेटे बंटी का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड तथा अन्य कागजात भी आरोपियों के कब्जे में हैं। उनकी मांग है इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार के जान-माल की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को अपहरण के बाद की थी मारपीट

पेगां निवासी 20 वर्षीय बंटी 6 अक्तूबर की शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने प्लॉट में गया हुआ था। सुबह उसकी बाइक प्लॉट के सामने खड़ी थी। इसके बाद उसके अपहरण की सूचना मिली। बाद में पता लगा कि बंटी को संदीप उर्फ शिंडा निवासी पेगां अपने घर में लेजाकर मारपीट की है। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। बाद में चिकित्सकों ने बंटी की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस ने बंटी की मां के बयान पर मनजीत, जगबीर, गुरमेल, सुमित, विनय, संदीप की पत्नी, महाबीर की पत्नी, दर्शन की पत्नी, गुरमेल की पत्नी, जगबीर की पत्नी, वजीर और वजीर की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पेगां गांव में युवक की हत्या के मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई है। इस मामले की उचित जांच कर फरार चल रहे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुमित कुमार, एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें