फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर युवक पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के 135000 रुपये मांगने पर युवक पर चलाई गोली
विज्ञापन

-भागकर बचाई जान, दीवार में लगी गोली, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उधार दिए पैसे वापस मांगने पर बैंड मार्केट स्थित कुम्हार मोहल्ला निवासी सिंकी पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आरा रोड निवासी राहुल पर मामला दर्ज किया है। बैंड मार्केट स्थित कुम्हार मोहल्ला निवासी सिंकी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरा रोड निवासी राहुल ने उधार दिए 135000 रुपये लेने थे। शुक्रवार रात को वह राहुल से उधार के पैसे मांगने गया तो उसको धमकी दी कि यदि वह दोबारा पैसे मांगने आया तो जान से मार देगा। इसके बाद वह घर चला आया। थोड़ी ही देर बाद राहुल भी उसके घर आ गया और उसने रिवाल्वर से उस पर फायर कर दिया। इसमें वह भाग खड़ा हुआ और गोली लगने से वह बच गया। गोली दीवार में जा धंसी। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंड मार्केट सिंकी की शिकायत पर गोली चलाने के आरोपी आरा रोड निवासी दिनेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन
04जेएनडी24: घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाते शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें