जींद। हरियल चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने एक बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बुलेट बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलपुर गांव निवासी गोविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोशाला रोड पर कार मैकनिक का काम करता है। 11 मई शाम को वह अपनी बाइक पर घर जा रहा था। उसके आगे-आगे गांव का ही विक्रम बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। विक्रम होंडा एजेंसी नरवाना में काम करता है। जब वह हरियल चौक पर धर्म कांटा के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार बाइक ने विक्रम की बुलेट बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर लगते ही विक्रम नीचे गिर गया तथा बाई तरफ सिर में चोट लगी। उसने घायल विक्रम को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अग्रोहा रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद