26जेएनडी40 : जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों को ढहाते हुए। संवाद
जींद। जिला नगर योजनाकार ने शुक्रवार को उचाना में दो काॅलोनियों में बने अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया।
जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीटीपी मनीष दहिया, जेई गौरव बंसल, जेई जसबीर के अलावा उचाना पुलिस फोर्स तैनात रही। सबसे पहले टीम उचाना में 40 फुटा रोड पर छह एकड़ काॅलोनी को उखाड़ा। इसके बाद ग्रेन मार्केट की तरफ वाले रोड पर डीपीसी, रोड नेटवर्क को तोड़ा। संवाद
26जेएनडी40 : जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों को ढहाते हुए। संवाद