15जेएनडी29 : पालवा में अवैध निर्माण पर चलाया जा रहा बुलडोजर। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी में बुलडोदर से निर्माणों को ढहा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि उचाना नगरीय क्षेत्र की राजस्व संपदा गांव पालवा में एनएच 352 पर व नाथजी आईटीआई के पीछे लगभग 11 एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंच कर कच्चे सड़क नेटवर्क, कॉलोनी की चारदीवारी, लगभग 20 डीपीसी और दो निर्माणाधीन मकानों को बुलडोदर से ध्वस्त कर दिया। संवाद