05जेएनडी46 : अवैध रुप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को तोड़ती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
जींद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने सोमवार को नए बस अड्डा के पीछे अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनियों को बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया। इसमें 10 के करीब डीपीसी व 13 चहारदीवारी व सड़क नेटवर्क को तोड़ दिया गया। विभागीय कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीटीपी मनीष कुमार दहिया, जेई जसबीर, गौरव बंसल तथा पुलिस बल तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि बस अड्डे के पीछे अवैध रूप से काॅलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी शिकायत विभाग को मिली तो काॅलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद भी यहां निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो सोमवार को विभागीय अमला बुलडोजर व कर्मचारियों के साथ साइट पर पहुंचा। यहां करीब चार एकड़ में सड़क नेटवर्क को बुलडोजर की सहायता से तोड़ा गया। इसके बाद साथ ही चार एकड़ में एक और कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
05जेएनडी46 : अवैध रुप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को तोड़ती प्रशासन की जेसीबी। संवाद