फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीटेक के छात्र ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर के वार्ड नंबर एक निवासी बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र 17 वर्षीय शिवराज ने अपने घर में बने कमरे में फंदा लगाकर शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से बीमार बताया है।
विज्ञापन

पुलिस को लिखवाए बयान में मृतक शिवराज के भाई शिवपाल ने बताया कि शिवराज रोहतक में बीटेक अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी करवाया जा रहा था। फिलहाल वह घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार रात को सभी लोग सो गए थे। शिवराज भी अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह लोग उठे तो शिवराज अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। उन्होंने अंदर देखा तो शिवराज का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें