15जेएनडी03-गुरु रविदास धर्मशाला में मायावती का जन्मदिन मनाते बसपा पदाधिकारी। विज्ञप्ति
जींद। बहुजन समाज पार्टी जिला जींद के तत्वावधान में सोमवार को गुरु रविदास धर्मशाला में बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी सुमेर सिंह जांगड़ा, विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी एडवोकेट देशराज सरोहा एवं जिला अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल ने शिरकत की।
सुमेर सिंह जांगड़ा ने कहा कि मायावती सर्वसमाज की नेता हैं। एडवोकेट देशराज सरोहा ने कहा कि बसपा महापुरुषों की विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की विरोधी नीतियों के कारण देश के लोग अब बसपा की तरफ देख रहे हैं। 2024 में बसपा अकेले लोकसभा चुनाव लड़कर मायावती प्रधानमंत्री बनेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल, मा. जिले सिंह कश्यप, सूरत सिंह, पं. नरेश गौतम, पुरषोत्तम दास बूरेवाला, राजेश मेहंदिया, राकेश सिवानामाल, गुरनाम बुद्धचार्य, सतबीर बड़ोदा, द्वारका फुलिया, राजेंद्र कश्यप, कपिल मुवाल, राजेश करसिंधु मौजूद रहे।
15जेएनडी03-गुरु रविदास धर्मशाला में मायावती का जन्मदिन मनाते बसपा पदाधिकारी। विज्ञप्ति