फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चरस के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी17: पुलिस गिरफ्त में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने सरफाबाद गांव के पास से देवर-भाभी को 2.2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोहाना के आर्य नगर निवासी विनोद व उसकी भाभी पिंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनको अदालत में पेश किया, जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए सफीदों इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव सरफाबाद बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि गोहाना निवासी विनोद व पिंकी चरस बेचते हैं। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने ऐंचरा कलां से सरफाबाद रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद बाइक पर सवार युवक और महिला आते हुए दिखाई दिए। उनको रोककर तलाशी ली गई तो हाथ में पकड़े गए थैले से चरस बरामद हुई, जिसका वजन 2.2 किलोग्राम था। आरोपी इस चरस को सफीदों क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के माध्यम से आगे सप्लाई करने वाले थे। चरस को आरोपी खानपुर से एक व्यक्ति से लेकर आए थे। सरफाबाद चौकी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंहाग ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

08जेएनडी17: पुलिस गिरफ्त में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें