05जेएनडी18: सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आढ़ती। संवाद
उचाना। ढाई प्रतिशत आढ़त की मांग को लेकर आढ़तियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पुरानी मंडी में मार्केट कमेटी के सामने मंडी प्रधान सत्यवान पेगां की अगुवाई में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। सत्यवान पेगां ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठ छोड़कर आढ़तियों की मांगों को माने। 5 अप्रैल तक पूरे प्रदेश की मंडियों में आढ़तियों ने धरने देकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग सरकार से की है। गेहूं की खरीद पर आढ़त ढाई प्रतिशत से कम दी जा रही है तो सरसों पर आढ़त नहीं दी जा रही है। आढ़तियों की मांग है कि जितनी भी फसल एमएसपी पर सरकार खरीदे उसकी ढाई प्रतिशत आढ़त मिले। सरकार जो कदम उठा रही है वह आढ़ती विरोधी है, जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अपने हक के लिए आढ़ती एकजुट हैं। इस अवसर पर दलबीर श्योकंद, बलराज श्योकंद, जसमेर बड़ौदी, रमेश खरकभूरा, भोपा करसिंधु, राजेंद्र बुडायन, रामनिवास करसिंधु, अनूप सहरावत, वीरेंद्र मौजूद रहे।
05जेएनडी18: सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आढ़ती। संवाद