अनाज मंडी के गेट पर धरना देते हुए आढ़ती। संवाद
पिल्लूखेड़ा। कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना दिया, इस दौरान आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रधान वेदपाल भनवाला ने बताया कि सरकार सरसों व कपास की खरीद आढ़ती के माध्यम से करें। उन्हें हमारी फसलों की अढ़ाई प्रतिशत आढ़त दी जाए। सरकार द्वारा खरीदी जाने वाले सभी फसलों का भुगतान किसान की सहमति अनुसार आढ़ती या किसान के स्वयं के खाते में अदा किया जाना चाहिए। मार्केट कमेटी के लाईसेंस की अवधि जीएसटी की तरह असीमित होनी चाहिए। मार्केट कमेटी की लाईसेंस फीस एक मुश्त दो या तीन हजार रुपये होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर सरकार फिर भी मांगें नहीं मानती तो चुनाव तिथि से 10 दिन पहले प्रदेश में सरकार का और जोर से विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान जगमेंद्र मलिक, सचिव रामफल कुंडू, कोषाध्यक्ष सुमेर चंद जैन, भूतपूर्व प्रधान कंवर सिंह सरोहा, रामफल पूर्व डी.पी, पूर्व प्रधान जसवंत देशवाल, प्रवीन जैन, राममेहर शर्मा, जय भगवान सिंगला मौजूद रहे।