फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश में जानलेवा बने बिजली मीटर के टूटे बॉक्स

Sun, 14 Jul 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी11 : नरवाना के पतराम नगर में टूटे पड़े मीटर बॉक्स व लटकते तार। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बिजली निगम की लापरवाही शहर के लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। शहर में कई स्थानों पर बिजली के मीटर खंभों से नीचे लटक रहे हैं। इसके अलावा यह पूरी तरह से खुले पड़े हैं। इनकी ऊंचाई इतनी कम है कि कोई भी व्यक्ति इन्हें छू सकता है। वहीं बरसात के मौसम में इन खुले व टूटे पड़े बॉक्स में करंट आ सकता है। लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर निवासी प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, जयभगवान, पवन कुमार, प्रदीप कुमार का कहना है कि बिजली निगम ने खंभों पर जो मीटर बॉक्स लगाए हैं वह टूटे पड़े हैं। मीटर नंगे तारों के सहारे लटके हुए हैं। इनकी जमीन से ऊंचाई महज कुछ फीट है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां से निकलते समय किसी भी पशु का शरीर इससे छू सकता है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का हाथ भी इन बिजली के खुले पड़े तार को छू सकता है। ऐसे में यह खुले पड़े बॉक्स लटकते बिजली के मीटर हादसे का कारण बन सकते हैं।
बारिश के दिन में ज्यादा परेशानी
इन टूटे पड़े बिजली मीटर के बॉक्स व लटकते बिजली के तार के कारण बरसात में ज्यादा परेशानी होती है। बरसात के समय यहां पर पानी भर जाता है। इस कारण इस पानी में करंट आ जाता है। पिछले साल यहां एक गाय की मौत हो गई थी। जब तक यहां पर पानी भरा रहता है। लोग यहां से आना-जाना बंद कर देते हैं। लाेगों ने कहा कि वह इसकी शिकायत बिजली निगम को कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

पतराम नगर में बिजली के मीटर खंभों से नीचे लटके होने की शिकायत मिली है। बिजली कर्मचारियों को भेजकर नए मीटर बॉक्स लगाए जाएंगे। -रोहताश कुमार, जेई, बिजली निगम।

13जेएनडी11 : नरवाना के पतराम नगर में टूटे पड़े मीटर बॉक्स व लटकते तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें