फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की दुर्गा कॉलोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। दुर्गा कॉलोनी निवासी कपूर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को उनका परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। जब वह अगले दिन दोपहर बाद लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके मकान के बाहर लगा ताला टूटा हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। उन्होंने सामान चेक किया तो सोने के दो लॉकेट, पाजेब की तीन जोड़ी, चांदी की दो चेन और पांच हजार रुपये की नकदी गायब मिली। आरोप लगाया कि रात को किसी अज्ञात ने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें