फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को ईडी के दायरे में लाना तानाशाही फरमान : गोयल

Thu, 31 Aug 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी को ईडी के दायरे में लाना एक तानाशाही फरमान है। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है।
गोयल ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इस नए कानून पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गत आठ जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर जीएसटी के आपराधिक मामलों की जांच ईडी द्वारा करवाने का फैसला लिया है। व्यापारी पहले से ही जीएसटी के जटिल कानूनों से परेशान हैं। ऊपर से जीएसटी के मामलों की जांच ईडी प्रवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने के फरमान से तो व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को डर है कि इस कानून की आड़ में ईडी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न करेगा। व्यापारियों के मन में यह भी डर है कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे क्रिमिनल एक्ट को जीएसटी कानून में लाने से क्या व्यापारियों को छोटी सी गलती पर भी जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा हर प्रकार का टैक्स जैसे इन्कम टैक्स, एक्साइज ड्यूटी, मार्केट फीस, लाइसेंस फीस आदि ईमानदारी से देने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी का एक्सेस ईडी को देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस नए कानून पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें