30जेएनडी29 : सदभाव यात्रा में बृजेंद्र सिंह के साथ शामिल हरेंद्र सिंह। स्रोत: कार्यकर्ता।
उचाना। बृजेंद्र सिंह के साथ सद्भावना यात्रा की शुरूआत से लेकर अब तक निरंतर कदम से कदम मिलाकर चल रहे कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदभाव का संदेश लेकर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह निकले है। हर हलके में लोग उनका जोरदार स्वागत कर रहे है। इस तरह की यात्रा आज तक प्रदेश के इतिहास में किसी राजनेता द्वारा नहीं निकाली गई जो सद्भाव का संदेश देने के लिए है। ये जो यात्रा निकाली जा रही है उससे बृजेंद्र सिंह की छवि जननेता के रूप में आम जन में बन गई है। ये ऐसी यात्रा है जिससे युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला सहित हर वर्ग के लोग जुड़ रहे है। इस यात्रा के मार्गदर्शक पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह है। संवाद