उचाना। भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने उचाना हलके की छह पंचायतों को सांसद निधि से पानी के टैंकर भेजे। ग्रामीणों काफी समय से पानी के टैंकर मुहैया करवाने की मांग कर रहे थे।
राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना से इन टैंकरों का वितरण पंचायतों को किया गया। पूरी लोकसभा में 260 पानी के टैंकर पंचायतों को देने हैं। अब तक 228 के करीब टैंकर सांसद निधि से पंचायतों को दिए जा चुके हैं। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद निधि के तहत दो चीजों पर फोकस है। ग्रामीण युवा स्वस्थ रहे इसके लिए ओपन जिम, गांव में पीने के पानी की किल्लत होने पर टैंकर से पानी ग्रामीण ला सकें, इसके लिए पानी के टैंकरों की। उचाना हलके में अब तक 36 पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए जा चुके है। पूरे लोसकभा में 260 पानी के टैंकर वितरित करने है। अब तक 228 वितरित किए जा चुके है। सांसद निधि से तीसरे चरण में हलके की दुड़ाना, संडील, कुचराना खुर्द, डूमरखा खुर्द, उचाना खुर्द, मंगलपुर की पंचायत को पानी के टैंकर दिए गए। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, सतबीर श्योकंद, राजबीर दरोली, कुलदीप छातर, बिल्लू, सतीश कुचराना, अमर दुडाना, प्रदीप मोर मौजूद रहे।