जींद। जामनी रोड स्थित जेके सबमर्सिबल नाम की दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर से सामान चोरी करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में तलोडा निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह 16 मार्च शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। जब वह अगले दिन दुकान पर पहुंचे तो उनके दुकान के बाहर लगे शटर का ताला टूटा मिला और अंदर से 200 सेट गन मेडल पीतल, पुरानी स्क्रेप गन मेडल पीतल, तांबे के 25 किलो ग्राम तार चोरी हुआ मिला। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।