जींद। अजमेर बस्ती में मकान का ताला तोड़कर 1.15 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अजमेर बस्ती निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह 2 मार्च को अपने परिवार के साथ हिसार में निजी कार्य से गया था। 3 मार्च को सुबह उसके पड़ोसी रमेश ने उसको फोन पर जानकारी दी की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह वापस आया तो मकान से 1.15 लाख रुपये, सवा दो तोले की सोने की चेन, पांच तोले के कानों के टॉप्स, सोने की चार अंगूठी, चांदी के 17 सिक्के, चांदी के दो जोड़ी पाजेब व अन्य जेवरात चोरी मिले। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद