फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क के बीच कबीर चौक बनाने पर दोनों पक्ष सहमत

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी25 : जिला प्रशासन के साथ बैठक में भाग लेते अनुसूचित जाति के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रोहतक रोड बाईपास पर कबीर चौक के निर्माण को लेकर उपजे विवाद का अभी ठोस समाधान नहीं हुआ है। इसको लेकर अनुसूचित जाति के दो गुटों के बीच सोमवार को मारपीट हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। इसमें सड़क के बीच चौक बनाने पर दोनों पक्ष सहमत हुए। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना पड़ेगा। इसके लिए 15 दिन का समय मांगा।
एक पक्ष ने कहा कि यदि सड़क के बीच में चौक नहीं बना तो वे साइड में चौक नहीं बनने देंगे। दोनों पक्षों ने रोहतक रोड पर चलने वाले अपने धरनों को समाप्त करने का निर्णय लिया। एसडीएम का कार्यभार देख रहे शुगर मिल के एमडी प्रवीण कुमार व उचाना के एसडीएम गुलजार ने दोनों पक्षों की बैठक ली। इसमें दोनों पक्षाें ने अपने-अपने विचार अधिकारियों के सामने रखे। सड़क के बीच में चौक बनाने को लेकर दोनों पक्ष सहमत हो गए। सड़क के साइड में चौक बनाने का एक गुट ने विरोध किया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एनएचएआई से सड़क के बीच में चौक बनाने की फिजिबिलिटी चेक करवाई जाएगी। यदि इसमें कोई नियम आड़े नहीं आए तो सड़क के बीच में ही चौक बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि रोहतक रोड पर संत कबीर चौक बनाने के लिए पिछले दो महीनों से अनुसूचित जाति के लोग रानी तालाब पर धरना दे रहे हैं। इसी बीच अनुसूचित जाति का एक दूसरा पक्ष भी आ गया, जो सड़क के बीच या फिर साइड में कहीं भी चौक बनवाने की मांग करने लगा। दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इसमें मामला भी दर्ज हो गया।
बॉक्स
चौक हमेशा सड़क के बीच ही बनते हैं। धींगड़ा चौक, सम्राट अशोक चौक, रुपया चौक सभी सड़क के बीच में ही बने हैं, फिर संत कबीर चौक सड़क के बीच में क्यों नहीं बन सकता। इसमें अब राजनीति हो रही है। यदि सड़क के बीच में चौक नहीं बना तो फिर वह साइड में भी चौक नहीं बनने देंगे।-धर्मपाल सिंहमार, एक गुट
बॉक्स
यदि सड़क के बीच में नियम आड़े आ रहे हैं, तो साइड में भी चौक बन सकता है। सड़क के बीच या फिर साइड में चौक बनने से कोई एतराज नहीं है। कुछ लोग बिना बात के राजनीति कर रहे हैं। यह सब समाज को तोड़ने की साजिश है।-प्रो. सुभाष दुग्गल, दूसरा पक्ष
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों पक्षाें की बातें सुनी गईं। प्रशासन सड़क के बीच में ही चौक बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए एनएचआई अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, यदि यहां फिजिबिलिटी सही रही तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-प्रवीण कुमार, प्रबंध निदेशक शुगर मिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें