फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला रजिस्ट्रार के दरबार पहुंचे जाट धर्मार्थ सभा के दोनों गुट

Tue, 06 Feb 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी16 : अर्बन इस्टेट में ​स्थित जाट धर्माशाला, जिसका संचालन करती है जाट धर्मार्थ सभा। संवा
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव में रविवार को जो हंगामा हुआ, उसको लेकर सभा के निर्वाचन अधिकारी बनाए गए शीशपाल लोहान ने सोमवार को फर्म एंड सोसायटीज के जिला रजिस्ट्रार गौरव शर्मा से मुलाकात की। वहीं दूसरे गुट के लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। जिला रजिस्ट्रार ने दोनों पक्षों से अपना-अपना लिखित में बयान देने के लिए कहा। उसके बाद ही नियमों के अनुसार देखा जाएगा कि ईश्वर रेढू को प्रधान माना जाएगा या फिर दोबारा चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जाट धर्मार्थ सभा अर्बन एस्टेट में जाट धर्मशाला का संचालन करती है। रविवार को चुनाव को लेकर हुई आम सभा की बैठक में केवल 226 सदस्य ही पहुंचे, जबकि 297 सदस्यों की हाजिरी कोरम पूरा करने के लिए जरूरी थी। जाट धर्मार्थ सभा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 फरवरी तक का है। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आम सभा की बैठक रविवार को प्रधान देवव्रत ढांडा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें हंगामा उस समय हुआ था, जब प्रधान पद के लिए एक गुट ईश्वर रेढू के नाम पर अड़ गया था। प्रधान पद के लिए रिटायर्ड एसडीएम ओपी लोहान, राय सिंह सहारण, रामफल खर्ब के नाम भी आए थे। इस हंगामे, कोरम पूरा नहीं हो पाने और किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण प्रधान का चुनाव रविवार को नहीं हो पाया था। शीशपाल लोहान ने सोमवार को जिला रजिस्ट्रार से मुलाकात के बाद कहा कि अभी उन्होंने लिखित रिपोर्ट जिला रजिस्ट्रार को नहीं सौंपी है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जिला रजिस्ट्रार से मुलाकात की। दोनों पक्षों को लिखित में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें