01जेएनडी08: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। हमीरगढ़ गांव में मकान की खिड़की तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 1.50 लाख रुपये चोरी करने के दोनों आरोपी पिपलथा गांव निवासी संजय उर्फ संजू व भिवानी रोड निवासी टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
24 जून को हमीरगढ़ निवासी विक्रम ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 जून की रात को मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अलमारी से सोने के पांच तोले के कड़े, दो तोले की गंठी, दो तोले की गलसरी, दो तोले सोने का मंगलसूत्र, एक एलसीडी व 1.50 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी का पता सुबह चार बजे चला जब वह सोकर उठे। एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों संजय उर्फ संजू व टिंकू को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।