फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती की मौत, बेटा घायल

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। भौंगरा रोड पर बरसोला माइनर के पास रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

लितानी गांव निवासी सत्यवान (47) अपनी पत्नी शीला (42) और बेटे सुमित के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार सुबह बड़ौदा गांव में अपनी रिश्तेदारी में मौत होने पर शोक प्रकट करने जा रहे थे। जब वह बरसोला माइनर के पास पहुंचे तो उसी समय भौंगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बरसोला माइनर पुल की दीवार से जा टकराई। इसके बाद बोलेरो ने सत्यवान की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी। जबकि बोलेरो खेतों में जा गिरी। इस हादसे में सत्यवान की मौत हो गई। शीला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सत्यवान के घायल बेटे सुमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

बरसोला माइनर के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सत्यवान और उसकी पत्नी शीला की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। बोलेरो को कब्जे में लिया है और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-प्रेम सिंह, इंचार्ज, पुलिस चौकी उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें