फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बोलेरो ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव के पास बोलेरो गाड़ी व आटो रिक्शा की टक्कर होने पर रिक्शा चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगेंद्र नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। 20 दिसंबर की शाम को वह और उसका पिता खेत में काम करने के बाद घर की तरफ वापस लौट रहे थे। वह ऑटो को रोककर पेशाब करने के लिए साइड में चला गया। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पिता को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें