फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लापता बिजली मिस्त्री का खेत में दबा मिला शव, नोंच रहे थे कुत्ते

Fri, 09 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अशरफगढ़ से तीन दिन से लापता बिजली मिस्त्री का शव गांव के पास ही खेत में मिट्टी में दबा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे और पास ही पड़ी ईंट खून से सनी हुई थी। ग्रामीणों ने जब देखा तो शव को कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अशरफगढ़ गांव निवासी सुखबीर (27) पांच जून की रात परिजनों को बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया था। अगले दिन शाम तक सुखबीर नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने उन्हें ढूंढने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। छह और सात जून को भी सुखबीर घर वापस नहीं आया तो उसका भाई संदीप दूसरी बार पुलिस थाने में सुखबीर की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। वहां से देर शाम को लौटते समय जब वह थ्री-व्हीलर में बैठे हुए थे तो खेत से कुत्ते किसी व्यक्ति के शव को नोंचते नजर आए। संदीप और उसके साथ दो युवक जब शव को देखने के लिए गए तो कपड़ों से पता चला कि वह सुखबीर है। शव मिट्टी में दबा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। मृतक सुखबीर के भाई संदीप ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने किसी के साथ कोई रंजिश नहीं बताई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।-मोनिका देवी, इंचार्ज, पुलिस चौकी सीआरएसयू जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें