फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेल ट्रैक के पास मिले शव की हुई पहचान

Fri, 15 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर शर्मा नगर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 12 मार्च को गड्ढे में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। अब युवक की पहचान हो गई है। मृतक कृष्ण हकीकत नगर का रहने वाला था और 11 मार्च देर शाम को घर से निकला था। राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों को नागरिक अस्पताल में लेजाकर मृतक की पहचान करवाने के बाद शव उनको सौंप दिया।
विज्ञापन


12 मार्च की सुबह जीआरपी को सूचना मिली थी कि दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग स्थित शर्मा नगर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पानी के गड्ढे में 33 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की, मगर नहीं हो पाई थी। मृतक की दाहिनी बाजू पर अंग्रेजी में राकेश लिखा हुआ था। अब मृतक की पहचान हो गई है। कृष्ण की पत्नी सीमा ने बताया कि उनका पति कृष्ण नशे का आदी था । वह खुद मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन कर रही है। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें