08जेएनडी17-लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव निर्जन, मांडो और लखमीरवाला में फीवर मास सर्वे किया। सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र निर्जन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम देवीराम कौशिक, नरेंद्र, सौरभ व आशा वर्करों ने घर-घर जाकर टंकी, कूलर, मटके, गमले, फ्रिज की ट्रे व छत पर पड़े कबाड़ की जांच करते हुए लोगों को मलेरिया व डेंगू बुखार के बारे विस्तार से नुक्कड़ सभाएं करके समझाया। इस दौरान 35 व्यक्तियों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इस अवसर पर चंद्रभान, सुनहरा, किताबा, कविता, सकीना, मंजू, कामिनी, रामभतेरी, कपिल और साहिल भी मौजूद रहे। संवाद