फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहीदों के सम्मान रक्तदान शिविर लगाया

Sun, 17 Mar 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी11-हाउसिंग बोर्ड में लगाए गए शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। भारत की जनवादी नौजवान सभा तहसील कमेटी जींद और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी ने शहीदों के सम्मान में शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता नौजवान सभा के तहसील सचिव दिनेश डाहोला ने की। शिविर में 32 युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव का नाम स्वतंत्रता सेनानियों में ध्रूव तारे के समान प्रकाशमान हैं। उनका जीवन हमेशा आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। भारत की जनवादी नौजवान सभा अपने गठन के समय से ही शहीदों के सपनों का भारत बनाने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिये कृतसंकल्प है। इस अवसर पर अरुण, निखिल, हितेश, रोहित, रितु, पूजा, पवन, परवेश, राजेश जलालपुर, सुरेश करसोला, शिलकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें