02जेएनडी01: आयुष ग्राम सुलहेड़ा में लगे शिविर में रक्तदान करती महिला। संवाद
- फोटो : Archive
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से आयुष ग्राम सुलेहड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने 48 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, कप सेट और मास्क देकर सम्मानित किया गया। धमतान साहिब निवासी मुकेश शर्मा ने 42वीं बार रक्तदान कर नियमित रक्तदान की मिसाल पेश की। शिविर के संयोजक जिला योग कोऑर्डिनेटर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि आयुष ग्राम सुलेहड़ा में हर माह स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़ी गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है। आंगनबाड़ी वर्कर एवं बीएलओ रोशनी और संतोष ने पहली बार रक्तदान कर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच महावीर, जिला पार्षद प्रतिनिधि पवन सुलेहड़ा, ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप मौजूद रहे। संवाद