फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मतदाता सूची में सुधार के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ

Fri, 28 Jun 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी20: बीएलओ की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। एसडीएम मनीष फोगाट ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में सभी बीएलओज के साथ बैठक की। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय के कानूनगो नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन का कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार है। भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य ध्येय पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है।
इसके तहत एक जुलाई 2024 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नई वोट बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के तहत आने वाले सभी बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की त्रुटि ठीक करेंगे। इस दौरान वे मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन, मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों से हटाने, मतदाता सूची में मतदाता की साफ फोटो अपडेट करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 25 जुलाई से 20 अगस्त तक मतदाता सूचियों से जुड़े दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम शामिल कराने और मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दूर करने के लिए 27 व 28 जुलाई और तीन व चार अगस्त के दिवस विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ्

27जेएनडी20: बीएलओ की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें