07जेएनडी32: निडानी गांव स्थित एट भट्टे पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए क्लब की प्रधान व अ
जींद। इनर व्हील क्लब जींद ने प्रधान रमन प्रीत कौर की अध्यक्षता में निडानी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों को 50 कंबल वितरित किए गए। इस सेवा परियोजना का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में श्रमिकों एवं उनके परिवारों को राहत पहुंचाना तथा उनके जीवन में सुरक्षा, गरमाहट और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस सेवा परियोजना को सफल बनाने में विनोद कटवाल, पूनम अहलावत एवं अनु गोयल का विशेष सहयोग रहा।