फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी पर चलती बस में बच्ची से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस में तैनात एक हवलदार द्वारा कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची से चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां द्वारा शोर मचाने पर रोडवेज कर्मचारी बस को सीधा नगूरां चौकी में ही ले गए। जहां बच्ची के मां ने हवलदार के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। नगूरां चौकी प्रभारी रामफल के अनुसार हवलदार के पद पर तैनात पुलिसकर्मी जींद से करनाल जाने वाली बस में सवार हुआ। बस में करनाल निवासी एक महिला अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ सफर कर रही थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सहानुभूति दिखाते हुए पहले बच्ची को अपनी गोद में बैठा लिया और कुछ देर के बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसको महिला ने देख लिया और हंगामा कर दिया। इस पर महिला ने बस चालक को बस पुलिस थाने पर ले जाने को कहा। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। चौकी प्रभारी रामफल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई के अनुसार आरोपी के पास से पुलिस का पहचान पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें