जींद। पटियाला चौक निवासी राधेश्याम ने एफआईआर में बताया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को वह जानता है। 18 फरवरी से एक मार्च तक उसके पास सुरेंद्र ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रेलवे में टेंडर दिलवाने के नाम पर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उससे रुपयों की मांग की साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपये मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद