फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 96 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलए-2 होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 13 जुलाई को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांग्रेस के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह 96 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलए-2 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कांग्रेस के बीएलए-1 डॉ. जुगमिंद्र कोच ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र के 223 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। अभियान के दौरान जिन बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने 96 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा किया है, उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे बहुमूल्य अधिकार है। मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में बीएलए-2 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें