फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा, जजपा नेताओं से भाकियू करेगी हरियाणा को लेकर सवाल

Mon, 13 May 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी46:महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित भाकियू हरियाणा की मीटिंग।
विज्ञापन
उचाना। पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में भाकियू हरियाणा की प्रदेशस्तरीय बैठक जोगिंद्र घासीराम नैन की अध्यक्षता में हुई। जोगिंद्र नैन ने कहा कि भाकियू गांव-गांव, घर-घर जाकर पर्चे बांटों अभियान के तहत पर्चें देगी। इस पर जो-जो सवाल लिखे गए हैं उनके बारे में लोगों को पढ़कर बताएंगे। गांव में भाजपा, जजपा के प्रचार के लिए कोई भी आए तो उनसे ये सवाल पूछे जाएंगे। लोगों से भी ये सवाल पूछे जाने का आह्वान किया। कोई नहीं सुनता है तो उसे ये पर्चा दिया जाएगा। इस पर्चे में जो सवाल हैं उनका जवाब मांगा जाएगा। शांतिपूर्वक तरीके से अपने सवाल पूछे, किसी तरह की हुड़दंगबाजी नहीं करनी है। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी करने का फैसला न तो एसकेएम का है, न भाकियू हरियाणा का है। उन्होंने बताया कि 2014 में जो भाजपा ने वादे किए थे, उसके बारे में इस पर्चे के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। जो वादे किए थे उसमें से कितने पूरे किए उसके बारे में भी बताया जाएगा। पर्चे के अंदर छह सवाल हैं। भाजपा, जजपा नेताओं से सवाल किए जाएंगे कि सड़कों पर कीलें लगाकर किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका? पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शुभकरण की हत्या क्यों की? अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ जाकर प्रदर्शन करने का अधिकार क्यों नहीं? लखमीपुर में पांच किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के आरोपी के बेटे को टिकट क्यों? खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कॉरपोरेट को टैक्स में छूट देकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत किया तो किसान, मजदूर से लूट क्यों?
विज्ञापन

नैन ने कहा कि अपने हकों के लिए सबको मिलकर संघर्ष करना होगा। भाजपा ने जो वादे किए उनको पूरा करने का काम नहीं किया। प्रजातंत्र में सत्ता में जो होता है उससे सवाल-जबाव किए जा सकते हैं, इसलिए छह सवाल पर्चे बांटो अभियान के तहत लोगों को बताए जाएंगे। इस मौके पर राजेंद्र उचाना खुर्द, सिक्किम सफा खेड़ी, ओमप्रकाश खरल, इंद्र कंडेला, सूरजमल राजगढ़, सतबीर शाहपुर, रणबीर उचाना, मेवा करसिंधु, बलिंद्र लोधर, दया सिंह कापड़ो, नफे सिंह पालवां, जगदीश रामगढ़ मौजूद रहे।

12जेएनडी46:महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित भाकियू हरियाणा की मीटिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें