फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी भाकियू

Tue, 06 Feb 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी10 : 16 फरवरी के भारत बंद का आह्वान करते भाकियू नेता एवं पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रुपगढ़ गांव निवासी किसान नेता रघुबीर ने की। बैठक में गांव जलालपुर कलां निवासी सुमित उर्फ काली को भाकियू का जिला युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ रमेश श्योकंद डूमरखां को युवा शहरी अध्यक्ष का बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। कोई भी किसान व मजदूर खेत में नहीं जाएगा और पूरा दिन गांवों में अवकाश जैसी स्थिति रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति शहर में भी नहीं जाएगा।
युवा जिलाध्यक्ष बिंद्र नंबरदार ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन को स्थगित हुए करीब दो साल हो चुके है, लेकिन केंद्र सरकार ने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। एमएसपी पर खरीद गांरटी का कानून बनाए जाने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसे लेकर 16 फरवरी को भाकियू राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी। इस दौरान गांव के दुकानदारों को भी दुकानें बंद कर इसमें शामिल होने के लिए मनाया जाएगा। इस आंदोलन में किसी से भी जबरदस्ती नहीं की जाएगी। अगर यह ग्रामीण बंद सफल होता है तो केंद्र सरकार के लिए यह एक कड़ी चुनौती साबित होगी। इस मौके पर रमेश चंद्र, उमेद जागलान, राजा नंबरदार, प्रदीप, जयवीर लोहान, कुलदीप ढांडा, राममेहर, सतीश, छज्जूराम कंडेला, ओमप्रकाश ने संबोधित किया।

05जेएनडी10 : 16 फरवरी के भारत बंद का आह्वान करते भाकियू नेता एवं पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें