फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली कर्मचारियों के धरने को भाकियू का समर्थन, हड़ताल सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
07जेएनडी15: सब डिविजन नगूरां में धरने को संबोधित करते यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कंडेला। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सब डिवीजन नगूरां में धरने के दूसरे दिन कर्मचारियों, अधिकारियों और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसडीओ आनंद कुमार, राजकुमार चहल, संदीप किठाना और विक्रम मेहरा ने संयुक्त रूप से की। धरने पर स्मार्ट मीटर योजना, बिजली सेवाओं के निजीकरण और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि निजीकरण से कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हित भी प्रभावित होंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार, बिजली बोर्ड के निजीकरण पर रोक, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने और जोखिम भत्ता सहित लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 11, 12 और 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

07जेएनडी15: सब डिविजन नगूरां में धरने को संबोधित करते यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें