12जेएनडी35 : प्रदर्शन करते हुए भाकियू युवा कार्यकर्ता।
जींद। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बुधवार को सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई और सीआईएसएफ जवान कुलविंद्र कौर के समर्थन में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत आए दिन किसानों के खिलाफ बयानबाजी करती रहती हैं। उनके इन बयानों से पूरा देश आहत है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घटना के बार कंगना रनौत ने पंजाब को उग्रवादी कहा, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके कंगना रनौत के खिलाफ न तो कोई मुकद्दमा दर्ज हुआ और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। वहीं, जब सीआईएएसफ जवान कुलविंद्र कौर ने आवाज उठाई तो उन्हें सस्पेंड कर दिया याग। उन्होंने मांग की कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कुलविंद्र कौर के खिलाफ दर्ज मुकद्दमा रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कंगना रनौत हरियाणा आती है तो उनका बहिष्कार किया जाएगा।