फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 07 Feb 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रानी तालाब पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता रानी तालाब पर जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल के नेतृत्व में एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। राहुल गांधी का पुतला फूंका। कहा कि केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें