फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से हारेगी भाजपा : बृजेंद्र सिंह

Wed, 10 Jul 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी20: डूमरखा कलां आवास पर समस्याएं सुनते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से भाजपा को वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव में परिणाम अलग होंगे। कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। अब सीएम नायब सिंह सैनी कितने ही घोषणाएं कर ले लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। बृजेंद्र सिंह मंगलवार को डूमरखा कलां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा ने सीएम बदल दिया हो, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। सीएम बदलने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच सीटें हार गई। विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से भाजपा की हार होगी। सुरेंद्र गर्ग, अनूप श्योकंद ने बताया कि 10 जुलाई को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हलके के तारखा, सफा खेड़ी, उचाना कलां के दौरे पर रहेंगे।

09जेएनडी20: डूमरखा कलां आवास पर समस्याएं सुनते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें